छत्तीसगढ़

भाजपा की विधानसभा स्तरीय संगठनात्मक बैठक संपन्न, नवनियुक्त जिलाध्यक्षों का हुआ स्वागत

Advertisement

सूरजपुर कौशलेन्द्र यादव । भारतीय जनता पार्टी की विधानसभा स्तरीय संगठनात्मक बैठक का आयोजन रामानुजनगर स्थित मंगल भवन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा बूथ से लेकर मंडल एवं विधानसभा स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में पार्टी के बूथ अध्यक्षों, मंडल पदाधिकारियों एवं विभिन्न मोर्चा–प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को संगठनात्मक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। बैठक का उद्देश्य संगठनात्मक समन्वय को सुदृढ़ करना और आगामी गतिविधियों के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार करना रहा। बैठक में बतौर अतिथि जिला संगठन प्रभारी शिवनाथ यादव, प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी, कोरिया के पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल, जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी, पूर्व जिला अध्यक्ष रामकृपाल साहू, वरिष्ठ नेता भीमसेन अग्रवाल सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

जिला संगठन प्रभारी शिवनाथ यादव ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा का संगठनात्मक ढांचा उसकी सबसे बड़ी ताकत है। यदि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने दायित्वों का निष्ठा और अनुशासन के साथ निर्वहन करे तो संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने बूथ स्तर पर सक्रियता बनाए रखने पर विशेष बल दिया। प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी ने कहा कि संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही भाजपा निरंतर जनता का विश्वास जीत रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी, वरिष्ठ नेता भीमसेन अग्रवाल एवं रामकृपाल साहू ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री शशिकांत गर्ग ने किया। इस अवसर पर पार्टी द्वारा नवनियुक्त सभी मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्षों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। वरिष्ठ नेताओं ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई।

कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष रेखा राजवाड़े, जिला पंचायत सदस्य मोनिका सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नूतन विश्वास, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष देव गुप्ता, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष रामानंद जायसवाल, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय श्याम, जनपद अध्यक्ष गुलाब सिंह, स्वाति सिंह, संध्या सिंह, संदीप अग्रवाल, राजेश्वर तिवारी,दीपक गुप्ता, नीरज कुमार गुप्ता,आशुतोष दुबे, सुनील साहू, सुंदर सिंह, शशांक दुबे सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। रामानुजनगर भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

बैठक के उपरांत वरिष्ठ नेताओं द्वारा प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र के छह मंडलों—रामानुजनगर, प्रेमनगर, देवनगर, सूरजपुर शहर, सूरजपुर ग्रामीण एवं बिश्रामपुर—की मंडलवार संगठनात्मक समीक्षा भी की गई।

पूर्व विधायक निरंजन सिंह के परिवार ने थामा भाजपा का दामन

इसी बैठक के दौरान कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक निरंजन सिंह के परिवार ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उनकी पुत्री अनीता सिंह तथा पारिवारिक सदस्य अजेंद्र सिंह एवं भूपेंद्र सिंह ने बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ली।
पार्टी पदाधिकारियों ने सभी नवप्रवेशी सदस्यों का स्वागत करते हुए इसे संगठन को मजबूती देने वाला कदम बताया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button