भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन नवीन, प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी ने दी बधाई

1 Min Read
Advertisement

कहा— उनके नेतृत्व में संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा

सूरजपुर कौशलेन्द्र यादव । भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

विधायक श्री मरावी ने कहा कि नितिन नवीन एक अनुभवी, ऊर्जावान और संगठन के प्रति समर्पित नेता हैं। उनके नेतृत्व में भाजपा संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि राष्ट्रीय स्तर पर उनके अनुभव का लाभ पूरे संगठन को मिलेगा और पार्टी जनसेवा के संकल्प को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगी।

श्री मरावी ने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी के रूप में नितिन नवीन ने संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अब राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के दायित्व के साथ वे देशभर में भाजपा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का कार्य करेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *