चोर भट्टी खुर्द के पूर्व सरपंच मनबोध यादव की धारदार हथियार से हत्या

1 Min Read

गांव में सनसनी, मुर्गा फार्म हाउस के पास खून से लथपथ मिला शव—पुलिस जांच में जुटी

ग्राम पंचायत चोर भट्टी खुर्द के पूर्व सरपंच मनबोध यादव की देर रात अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर निर्मम हत्या कर दी, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बुधवार रात करीब 8 बजे वे अपनी स्कूटी से घूमने निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस न लौटने पर परिजनों ने गुरुवार सुबह उनकी तलाश शुरू की।

खोजबीन करते हुए जब परिवारजन गांव के पास स्थित मुर्गा फार्म हाउस पहुंचे—जहां अक्सर लोग शराब पीने के लिए इकट्ठा होते हैं—तो मनबोध यादव खून से लथपथ हालत में मृत पाए गए। सिर पर धारदार हथियार से किए गए घातक वार के चलते उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घटना के बाद हमलावर फरार हैं और पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर सभी संभावित पहलुओं की जांच शुरू कर दी है.

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *