SAIL Arrear Dispute : कर्मचारियों को 39 माह का एरियर नहीं मिलेगा, उम्मीदें टूटी

By
Advertisement
Advertisement

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के कर्मचारियों सहित सेल की सभी यूनिटों में काम करने वाले कर्मचारियों की लंबे समय से 39 माह के एरियर को लेकर चल रही उम्मीदें मंगलवार को पूरी तरह टूट गईं। सेल प्रबंधन ने स्पष्ट कर दिया कि एक जनवरी 2017 से 30 मार्च 2020 तक यानी 39 माह का एरियर कर्मचारियों को नहीं दिया जाएगा।

यह निर्णय दिल्ली में मंगलवार को सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक आयोजित नेशनल ज्वाइंट कमिटी फार स्टील (एनजेसीएस) सब-कमेटी की बैठक में लिया गया। कर्मचारियों को उम्मीद थी कि इस बैठक से सकारात्मक परिणाम निकलेगा, लेकिन कोई सहमति नहीं बन सकी। गौरतलब है कि अगर एरियर दिया जाता तो प्रत्येक कर्मचारी को लगभग 2 लाख से 6 लाख रुपये तक मिलने थे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *