छत्तीसगढ़

डीआरएम ने किया आल इंडिया इंटर रेलवे बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशीप-2025 का उद्घाटन

Advertisement

चक्रधरपुर के महात्मागांधी सभागार में 78 बॉडी बिल्डरों ने दिखाया अपना दम-खम

प्रारंभ में 55 केटेगरी में सात बॉडी बिल्डरों ने अपना जलवा प्रदर्शित किया

चक्रधरपुर।  दक्षिण पूर्व रेलवे स्पोर्टस एसोसिएशन चक्रधरपुर के तत्वाधान में 8 से 10 दिसंबर तक रेलवे क्षेत्र स्थित महात्मागांधी सभागार में आयोजित 39 वां आल इंडिया इंटर रेलवे बॉडीबिल्डंग चैंपियनशीप -2025 का उद्घाटन मंगलवार को चक्रधरपुर के डीआरएम तरुण हुरिया ने बतौर मुख्य अतिथि दीप प्रज्जवल कर किया।

इस अवसर पर सम्मानित अतिथियों में सिनियर डीएमई राजीव रंजन रसिक, सिनियर डीएफएम सह खेल अधिकारी हेमंत मधुर,डीएफएम विनय कुमार शर्मा, सेरसा के सचिव तेज नारायण प्रसाद मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह में डीआरएम तरुण हुरिया ने कहा चक्रधरपुर सेरसा के तात्वाधान में आयोजित हो रहे इस प्रतियोगिता में आईसीएफ चेन्नेई सहित 10 रेलवे जोनों से आए सौ से ज्यादा बाडी बिल्डरों को अपना बेहतर प्रर्दशन की कामना की। डीआरएम ने विभिन्न जोनों से आए 78 बॉडी बिल्डरों सहित 25 से अधिक अधिकारियों से सिलसिलेवार ढंग से परिचय प्राप्त किया।

55 किलोग्राम भार में सात बॉडी बिल्डरों ने अपना दमखम दिखाया
बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के प्रथम चरण में आयोजित 55 किलोग्राम केटेगरी में नार्दन रेलवे के सुभम कुमार, एसईआर के एम राहुल माईती,  सेंट्रल रेलवे के सागर नागवंकर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के आकाश दास, उत्तर रेलवे के मनिष कुमार, दाक्षिण केंद्रीय रेलवे के जी श्रीपाल राजेश और सेंट्रल रेलवे ने राहुल रविबकर ने अपना दमखम दिखाया। वहीं 60 केजी केटगरी में एनआर के नीतिन कुमार, एसडब्ल्युआर के कांता बालकृष्ण, एसआर के एस बालासुदंरम,एसईआर के कुदंन कुमार गोप, सीआर के गोरख बानकुली और मनिष महतो और वेर्स्टन रेलवे के शैलेश अडागले ने अपना दम दिखाया।

जज के भिूमका में ये थे शामिल
55 केजी कटेगरी में सेंट्रल रेलवे के किरण पाटिल, नार्दन रेलवे के श्याम सुंदर मेरठा, एस सेनगुप्ता, आईसीएफ के एम आरासु और एसडब्ल्यु आर के बाबराहावा ए गोवादार शामिल थे वहीं 60 केजी कटेगरी में एसईसीआर के बी राजशेखर राव, एसआर के मंगेश बाबू सीआर के गणेश डेवाडिगा, एससीआर के जी रमेश बाबू और एसईआर के एन एस सिंह शामिल थे।

इन केटगरी में होगी प्रतियोगिता
39 वां आल इंडिया इंटर रेलवे बॉडीबिल्डंग चैंपियनशीप -2025 में 55 केजी, 60 केजी, 65 केजी, 70 केजी, 75 केजी, 80 , 85 , 90, 100 और 100 से अधिक केटेगरी की प्रतियोगिता में बॉडी बिल्डर अपना जलवा दिखाएंगे।

प्रतियोगिता में  मुख्य रुप से आईसीएफ के मिस्टर इंडिया, मिस्टर कामन वेल्थ, मिस्टर  तामिलनाडू का खिताब जीतने वाले एस कुमारानाथन, 9 बार मिस्टर इंडिया और 3 बार मिस्टर वर्ल्ड 3 बार मिस्टर एशिया का खिताब जीतने वाले आईसीएफ के जय प्रकाश, अर्जून पुरस्कार एवं मिस्टर वर्ल्ड विजेता एस भास्करन, मिस्टर वर्ल्ड और मिस्टर एशिया का खिताब जीतने वाले आईसीएफ के के हरिबाबू, अंर्तराष्ट्रीय बॉडी बिल्डर रामनिवास , गोल्ड मेडल प्राप्त बॉडी बिल्डर सर्वो सिंह, कुदन कुमार,नीतिन  चंदेला नार्दन रेलवे के राष्ट्रीय बॉडी बिल्डर ही कमल हसन , राहुल एस, गणेश यादव, गौतम, नीतिन अडोले, वैभव महाजन, योगेश निकम, गौरव बिनकोली, प्रतीक पंचाल, गणेश आदि उपस्थित रहे।

प्रत्येक केटेगरी से 5-5 बॉडी बिल्डरों का फायनल के लिए हुआ चयन 39 वां आल इंडिया इंटर रेलवे बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशीप-2025 के प्रथम दिवस पर आयोजित हुए  55 केजी, 60 केजी, 65 केजी, 70 केजी, 75 केजी, 80 , 85 , 90, 100 और 100 से अधिक केटेगरी में प्रत्येक केटेगरी के लिए 5-5 सदस्यों का फायनल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। 10 दिसंबर को 3 बजे से आयोजित होने वाले प्रतियोगिता में प्रत्येक केटेगरी के चयनित 5-5 सदस्यों में से प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए चयन किया जाएगा एवं पुरस्कार वितरण समारोह में उन्हें मुख्य अतिथि डीआरएम एवं अन्य अतिथियों के द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button