सम्मेलन में CM धामी द्वारा पूर्व अर्धसैनिकों के लिए खोला सौगात का पिटारा

ग्रुप सेंटर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल काठगोदाम हल्द्वानी में आयोजित पूर्व अर्धसैनिक बलों के सम्मेलन में मुख्य अतिथि के अलॉइंस ऑफ ऑल एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस वेलफेयर एसोसिएशन महासचिव रणबीर सिंह द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि भारत में ऐसा पहली बार जब कोई राज्य का मुख्यमंत्री पूर्व अर्धसैनिकों के सम्मेलन में उपस्थित हो कल्याणकारी योजनाओं की झड़ी लगा दी। माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सैनिक कभी भी ‘भूतपूर्व’ नहीं होता, वह जीवनपर्यंत सैनिक ही रहता है।

आप सभी भूतपूर्व नहीं बल्कि अभूतपूर्व हैं, मुख्यमंत्री ने बताया कि वे स्वयं एक सैनिक परिवार से आते हैं और सैनिकों व उनके परिवारों की चुनौतियों को नजदीक से समझते हैं। उन्होंने कहा कि शहीदों की शहादत की कोई कीमत नहीं हो सकती और राज्य सरकार का दायित्व है कि उनके परिवारों को किसी प्रकार की कठिनाई न आने पाए।
उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड वीरभूमि भी है, और यहां की धरोहर, संस्कृति तथा परंपरा की रक्षा करना सभी का दायित्व है। इस अवसर पर उन्होंने अर्द्धसैनिक बलों के कल्याण हेतु विभिन्न घोषणाएं करते हुए कहा कि-

भविष्य में राष्ट्रपति पुलिस मेडल-गैलेन्ट्री वीरता पदक से अलंकृत होने वाले अर्द्धसैनिक को एकमुश्त 05 लाख रूपये की अनुदान राशि दी जायेगी। पूर्व अर्द्धसैनिक एवं अर्द्धसैनिक की वीर नारी, जिसके पास स्वयं की कोई अचल सम्पत्ति नहीं है, को उत्तराखण्ड राज्य में जीवनकाल में एक बार अचल सम्पत्ति क्रय किये जाने में स्टाम्प शुल्क में 25 प्रतिशत तक की छूट दी जायेगी।

’’उत्तराखण्ड राज्य अर्द्धसैनिक बल कल्याण परिषद्’’ को क्रियाशील किया जायेगा और परिषद् के लिए पुलिस मुख्यालय में एक कार्यालय कक्ष आवंटित किया जायेगा। सैनिक कल्याण निदेशालय में उपनिदेशक (अर्द्धसैनिक) एवं बड़े जिलों के जिला सैनिक कल्याण कार्यालयों में सहायक जिला सैनिक कल्याण अधिकारी (अर्द्धसैनिक) के एक-एक पद स्वीकृत किये जायेंगे, जिसमें पूर्व अर्द्धसैनिक संविदा में नियुक्त किये जायेंगे।
जो अर्द्ध सैनिक बलों के बच्चे हैं, उनको शादी हेतु हमारे सैनिकों के भांति धनराशि प्रदान की जाएगी
मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में सीजीएचएस भवन निर्माण हेतु तत्काल प्राथमिकता देते हुए भूमि चयन करने के निर्देश जिलाधिकारी को दिए*
कार्यक्रम में सैनिक कल्याण मंत्री श्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार पूर्व सैनिकों के कल्याण हेतु निरंतर दृढ़ता से कार्य कर रही है। इस मौके पर पूर्व एडीजी श्री एचआर सिंह द्वारा सेना झंडा दिवस की तर्ज पर अर्ध सैनिक झंडा दिवस कोष की स्थापना की जोरदार मांग की उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री जी को यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी का करीबी बताते हुए उपरोक्त कोष स्थापित करने हेतु मदद करें।
महासचिव रणबीर सिंह ने माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा कैडर ऑफिसर के हक सुनाए गए ऐतिहासिक फैसले ओजीएएस को लागू करने की मांग दोहराई। पूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीआईजी शंकर दत्त पांडे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी, पूर्व अर्धसैनिक संगठन उत्तराखंड के अध्यक्ष एस.एस. कोटियाल, सेवानिवृत्त आईजी एम.एल. वर्मा, पूर्व एडीजी एच.आर. सिंह अध्यक्ष अलॉइंस, तारादत्त शर्मा, मनोहर सिंह नेगी, जयेंद्र सिंह राणा अध्यक्ष मार्टियर्स वेलफेयर एसोसिएशन, आईजी भानु प्रताप सिंह सहित सभी 13 जिलों से बड़ी संख्या में पूर्व अर्धसैनिकों के परिवार, वीर नारियों एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मंच का संचालन डिप्टी कमांडेंट दरबान सिंह बोहरा ने किया।
रणबीर सिंह
महासचिव




