फॉरेस्ट गार्ड की पत्नी की खून से लथपथ लाश मिलने से क्षेत्र में दहशत

1 Min Read
Advertisement

धरमजयगढ़ वनमण्डल के छाल रेंज अंतर्गत गंजाईपाली फॉरेस्ट क्वार्टर से दर्दनाक घटना सामने आई है। यहाँ पदस्थ फॉरेस्ट गार्ड यादराम अजगल्ले की पत्नी का शव उनके सरकारी क्वार्टर में खून से लथपथ अवस्था में मिला।



घटना के सामने आते ही पूरे क्षेत्र में दहशत और सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों ने स्थिति को भयावह बताते हुए कहा कि शांत इलाके में हुई यह वारदात चौंकाने वाली है।



सूचना मिलते ही छाल पुलिस मौके पर पहुंचकर क्वार्टर को घेराबंदी में लिया और मौके की बारीकी से जांच शुरू कर दी है। फॉरेस्ट विभाग के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचकर परिस्थिति का जायजा ले रहे हैं।



पुलिस प्राथमिक जांच में यह पता लगाने में जुटी है कि मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है या फिर किसी आपराधिक घटना का परिणाम है। मामले में जल्द ही विस्तृत खुलासा होने की उम्मीद है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *