ग्राम पंचायत तेलीकोट में संविधान दिवस श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाया गया

Advertisement

खरसिया, रायगढ़ (छ.ग.) | ग्राम पंचायत तेलीकोट में संविधान दिवस के अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम के प्रवेश द्वार पर स्थापित बाबा साहेब की विशाल प्रतिमा पर माल्यार्पण से की गई। इसके पश्चात पंचायत भवन में बाबा साहेब के छायाचित्र पर भी पुष्पांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर ग्राम की सरपंच आरती मोनू सिदार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बोधीदास महंत एवं ललितदास महंत, पंचायत प्रतिनिधि दिलीप महिष, अरविंद बंजारे, युवराज बंजारे, विकास डॉक्टर और राहुल बंजारे सहित ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी नागरिकों से इसके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *