छत्तीसगढ़

पंकजनी को श्रद्धांजलि अर्पित करने गांव के लोग और गणमान्य जन सियान सदन पहुंचे

Advertisement

सारंगढ़ । सियान सदन वृद्धाश्रम कुधरी सारंगढ़ में रह रही श्रीमती पंकजनी साहू विगत दिवस तबियत बिगड़ने से निधन हो गया था । वे 74 वर्ष की थी । सियान सदन में 2016 से रह रही थी । सियान सदन में हंसी खुशी अपना जीवन गुजार रही थी ।

सियान सदन की संचालिका सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती हीरा देवी निराला ने सियान सदन में मृत्यु भोज के साथ श्रद्धांजलि सभा रख श्रद्धांजलि दिए ।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सियान सदस्य के सभी सदस्य और गणमान्य जन पहुंचे हुए थे वहीं  पंडित कन्हैया तिवारी ,परस राम मलिक ने विधि विधान के साथ पूजा कराए और मृत पंकजनी की आत्मा शांति पाठ किए । कार्यक्रम में अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ,वरिष्ठ पत्रकार साहित्यकार लक्ष्मी नारायण लहरे , फूलकुमार विश्वकर्मा , परदेशी , संस्था के संचालिका श्रीमती हीरा देवी निराला ,प्रांजल निराला और माताएं उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button