शादी का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म करने के मामले मे आरोपी किया गया गिरफ्तार

By
Advertisement
Advertisement

थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही

महिला सम्बन्धी अपराधों मे शामिल आरोपियों के विरुद्ध सरगुजा पुलिस द्वारा की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही

सरगुजा पुलिस द्वारा महिला सम्बन्धी अपराधों मे शामिल आरोपियों पर लगातार सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम मे मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थिया द्वारा दिनांक 25/07/24 कों थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि पिड़िता एवं मामले का आरोपी राजकुमार सोनी एक दूसरे से पूर्वपरिचित थे,

आरोपी राजकुमार सोनी पिड़िता कों शादी करने का झांसा देकर दिनांक 01/09/18 से 30/06/24 तक लगातार जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया है,और अब शादी करने से इंकार कर रहा हैं, मामले मे प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 507/24 धारा 376 (2)(ढ) भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी का पता तलाश कर घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया, जो आरोपी द्वारा अपना नाम राजकुमार सोनी उम्र 25 वर्ष साकिन पिपरा थाना पिपरा जिला पलामु झारखण्ड हाल मुकाम शास्त्री वार्ड मायापुर अम्बिकापुर का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर अपराध घटित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, उप निरीक्षक रम्भा साहू, सहायक उप निरीक्षक के. के. यादव, प्रधान आरक्षक  सदरक लकड़ा, सियाराम मरावी, अमित प्रताप सिंह, आरक्षक रमन मण्डल, सियम्बर पकरिया शामिल रहे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *