समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से किसानों में उत्साह

2 Min Read
Advertisement

पारदर्शी धान खरीदी व्यवस्था से किसानों का बढ़ा भरोसा

बलरामपुर, 25 नवम्बर 2025/ समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के शुभारंभ के साथ ही किसान वर्ग में उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में बलरामपुर जिले के विकासखण्ड रामचन्द्रपुर के ग्राम सुभाषनगर के किसान श्री निखिल बछार ने पारदर्शी धान खरीदी व्यवस्था का पूर्ण लाभ उठाते हुए अपनी उपज का उचित मूल्य प्राप्त किया।
खरीप विपणन वर्ष 2025‑26 में श्री बछार ने सहकारी समिति भंवरमाल में 207 बोरी, यानी लगभग 83 क्विंटल धान बेचा।

उन्होंने बताया कि खरीदी केंद्र पर तौल प्रक्रिया पारदर्शी और त्वरित रही तथा समिति के कर्मचारियों का सहयोग ने उन्हें संतोष प्रदान किया। श्री बछार ने कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित 3,100 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य और प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीद नीति ने उनकी आय में सकारात्मक प्रभाव डाला है। आर्थिक स्थिरता मिलने से वह अगली फसल की तैयारी तथा परिवार की आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से पूरा कर पा रहे हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश की पारदर्शी धान खरीदी प्रक्रिया किसानों के लिए समृद्धि का मार्ग प्रशस्त कर रही है। तकनीक के उपयोग और सुव्यवस्थित प्रबंधन ने किसानों की समस्याओं को काफी हद तक कम किया है और आय में वृद्धि हो रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *