बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 7 नक्सली गिरफ्तार

By
Advertisement
Advertisement

बीजापुर पुलिस और सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। थाना नैमेड़, कोबरा 210 और थाना भोपालपट्टनम की संयुक्त टीम को अलग-अलग कार्रवाई में 7 माओवादी आरोपियों को विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया गया है।

माओवादी विरोधी अभियान के तहत  नैमेड़ थाना और कोबरा 210 की संयुक्त टीम कांडका–जपेली के जंगल में सर्चिंग पर निकली थी। इसी दौरान सुरक्षा बलों ने 5 माओवादी आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से टिफिन बम, कार्डेक्स वायर सहित कई विस्फोटक सामग्री बरामद की गई।

वहीं दूसरी ओर भोपालपट्टनम थाना क्षेत्र में मट्टीमरका मार्ग पर रूटीन चेकिंग के दौरान पुलिस ने 2 माओवादी सहयोगियों को पकड़ा। इनके कब्जे से टिफिन बम, डेटोनेटर, इलेक्ट्रिक वायर और कार्डेक्स वायर बरामद हुए हैं।दोनों आरोपी माओवादी संगठनों के लिए विस्फोटक सामग्री सप्लाई करने का काम कर रहे थे।बीजापुर पुलिस की इन संयुक्त कार्रवाईयों ने माओवादी नेटवर्क को एक बार फिर बड़ा झटका दिया है

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *