छत्तीसगढ़

बिसरा टाउन सरकारी स्कूल में पहचान को लेकर विवाद, अध्यापिका की असली पहचान पर उठे गंभीर सवाल

Advertisement



बिसरा टाउन के सरकारी हिन्दी उच्च प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ एक महिला शिक्षक की पहचान को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। मामले में दो अलग–अलग नाम सामने आ रहे हैं—इंदु राय और इंद्रावती मंडल—जिससे संदेह और गहरा गया है।



सूत्रों के मुताबिक, पुलिस रिकॉर्ड में राउरकेला के गोपबंधु पाली निवासी की पत्नी का नाम इंद्रावती मण्डल दर्ज है। वहीं, विद्यालय में कार्यरत अध्यापिका इंदु राय के आधार कार्ड पर पति का नाम शंकर मण्डल, पता—गोपबंधु पाली—उल्लेखित है।



दूसरी ओर, विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार गोपबंधु पाली निवासी शंकर मण्डल ने केवल एक ही विवाह किया है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर अध्यापिका की वास्तविक पहचान क्या है? क्या वह इंद्रावती मण्डल हैं या इंदु राय?



पहले भी इस अध्यापिका के दसवीं पास प्रमाणपत्र पर फर्जी होने का संदेह जताया गया था, और अब नाम को लेकर सामने आया यह नया खुलासा पूरे प्रकरण को और गंभीर बना रहा है।



पूरा मामला अब प्रखंड शिक्षा अधिकारी, बिसरा प्रखंड के संज्ञान में आ चुका है। स्थानीय लोग व अभिभावक उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं कि अधिकारी इस संदिग्ध और संवेदनशील मुद्दे पर क्या कार्रवाई करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button