उद्योग क्षेत्र में डकैती की साजिश नाकाम: घातक हथियारों के साथ पाँच आरोपी आधी रात को गिरफ्तार

By
Advertisement

दिनांक 16/17.11.2025 की मध्य रात्रि को, जब उपनिरीक्षक पी बेहरा अपने कर्मचारियों के साथ ब्राह्मणी तरंग थाना क्षेत्र में रात्रि गश्त कर रहे थे, विश्वसनीय सूचना मिलने पर वे पाँच आरोपियों को पकड़ने में सफल रहे: 1. मुकेश उर्फ दीपक किशन 2. पद्रु उर्फ रमेश किशन 3. कृष्णा नाग 4. पेड़ा उर्फ बलभद्र दास 5. दिभीड़ डांगा।

पुलिस के अनुसार ये सभी आरोपी आईडीसी फुटबॉल मैदान में एक सुनसान स्थान पर भुजाली (कटी), चाकू, लोहे की छड़ जैसे घातक हथियारों से लैस होकर उद्योग क्षेत्र से डकैती डालने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक जघन्य अपराध को रोका जा सका और दुर्दांत अपराधियों को पकड़कर अदालत में पेश किया गया।

पुलिस ने आरोपियो के पास से दो भुजाली, एक रामपुरी चाकू, छह खाली बीयर की बोतलें, 02 टॉर्चलाइट, 02 बीड़ी पैकेट, सी-स्पैनर, पाना, स्पैनर, ड्रिल बिट और अन्य औजारे जब्त की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *