ग्राम डुमरिहा में हुआ वार्ड परिक्रमा जागरूकता कार्यक्रम

By
Advertisement
Advertisement



गौरेला । जीपीएम जिले के थाना गौरेला के पुलिस द्वारा वार्डो में जाकर अपराध रोकने एवं साइबर ठगी के बारे में जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से गौरेला वार्ड क्रमांक 10 के ग्राम डुमरिहा में कार्यक्रम आयोजित किया गया!

गौरेला पुलिस ने नगर गौरेला में वार्ड परिक्रमा कार्यक्रम कार्यक्रम अध्यक्ष नगर पालिका उपाध्यक्ष रोशनी तापस शर्मा एवं मुख्य वक्ता एवं विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल, थाना प्रभारी सौरभ सिंह  की उपस्थिति में किया गया!

गौरेला थाना प्रभारी सौरभ सिंह के द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता ओम चंदेल के द्वारा नगर में इस कार्यक्रम को प्रारंभ करने की मंशा के अनुरूप अपराध की रोकथाम, साइबर अपराध, बढ़ते नशे के अपराध एवं वार्डो की समस्याओं को जानकारी प्रदान की और जागरूकता के संबंध में विभिन्न जानकारी विस्तार से दी!
नगर पालिका उपाध्यक्ष रोशनी तापस शर्मा ने इस कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि गौरेला पुलिस ने एक अच्छी पहल प्रारंभ की है इससे नगर में पुलिस के प्रति विश्वास का भाव उत्पन्न होगा!

इस अवसर पर तापस शर्मा, अमित परतोती, नूतन भानू, अमृत कुमार, रविशंकर पोर्ते, धीरज,  सहित बड़ी संख्या में पुलिस कर्मचारी एवं वार्डवासी उपस्थित रहे!

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *