राधा गोविंद मंदिर में भजन संध्या

By
Advertisement
Advertisement

राधा और मीरा बाई के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

चक्रधरपुर। श्री श्री राधा गोविंद मंदिर में संध्या आरती और भजन संध्या में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव का अनोखा परिचय दिया। गुरुवार को विशेष पूजा में शहर के प्रबुद्ध लोगों की उपस्थिति में स्थानीय कलाकारों के द्वारा राधा कृष्ण, वृंदावन और मीरा बाई से जुड़ी मन भावक भजनों की प्रस्तुति दी।

शाम को मंदिर से प्रधान सेवक प्रभु आधिकांत सारंगी और पुजारी के द्वारा के संध्या आरती के बाद मंदिर परिक्रमा, तुलसी आरती और परिक्रमा के साथ साथ शयन आरती में श्रद्धालुओ ने भाग लिया। सबसे सुंदर दृश्य यह था की आरती के दौरान श्रीकृष्ण के माथे से फूल का स्वयं गिरना। इस दृश्य को देखकर उपस्थिति श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। इस अवसर पर बृजवासी हेमंत शर्मा ओर स्थानीय महिला कलाकारों के द्वारा सुंदर भजन प्रस्तुत किया गया।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *