दुकानदारों द्वारा एक व दो रुपये के सिक्के नहीं लेने पर की जाएगी वैधानिक कार्यवाही

By
Advertisement
Advertisement

बलरामपुर, 06 नवम्बर 2025/ प्रचलित भारतीय मुद्रा एक एवं दो रूपये के सिक्के बाजार मे खुदरा व्यवसायियों द्वारा नहीं लेने के कारण प्रचलन से बाहर होते जा रहा है, जिससे आमजनों को आर्थिक क्षति एवं लेन-देन मे कठिनाईयां हो रही है।

इस संबंध में अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्री आर.एस. लाल ने समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, जनपद सीईओ व मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिले के समस्त शहरों एवं ग्रामों में मुनादी कराकर उपरोक्त मुद्राओं का लेन-देन व्यवहार में रखा जाना सुनिश्चित करें।

यदि कोई भी व्यवसायी या आमजन मुद्राओं को लेन-देन से मना करता है तो नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही करने को भी कहा है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *