छत्तीसगढ़ राज्य उत्साह शिव सेना द्वारा धूमधाम से मनाया जाएगा

Advertisement
Advertisement

स्थापना दिवस से 30 नवम्बर तक होगा आंदोलनकारियों का सम्मान

राजनांदगांव । शिवसेना छत्तीसगढ़ ही एक अकेली राष्ट्रीय राजनितिक पार्टी जिन्होंने शिवसेना स्थापना वर्ष से पूर्व ही अपनी संगठन के सामने छत्तीसगढ़ शिवसेना लिखा हिन्दुत्व सहित छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण को लेकर पदयात्रा/भोपाल प्रदर्शन/दिल्ली में प्रदर्शन/जंतर-मंतर में अर्धनग्न प्रदर्शन सहित कई प्रदशर्न किया अब प्रदेश के विभिन्न जिलों में उन शिव सैनिकों का सम्मान किया जाएगा जिन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण को लेकर शिवसेना के बैनर तले प्रदर्शन किया शिव सेना द्वारा यह कार्यक्रम 30 नवंबर तक चलाया जाएगा।

शिवसेना प्रदेश सचिव कमल सोनी ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण हेतु शिवसैनिकों ने प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के नेतृत्व में पदयात्रा, भोपाल में प्रदर्शन, दिल्ली में रैली प्रदर्शन एव दिल्ली जंतर मंतर में अर्धनग्न प्रदर्शन जैसे आंदोलन किये।

जिसके बाद केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को राज्य का दर्जा दिया इस वर्ष छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्ष पूरे होने पर शिवसेना पार्टी राज्य निर्माण आंदोलन में शामिल होने वाले सभी शिवसैनिकों का सम्मान करेगी इस सम्मान समारोह की शुरुआत शिवसेना दुर्ग संभाग प्रमुख एव किसान सेना प्रदेश अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में दुर्ग संभाग पदाधिकारी प्रदेश उपाध्यक्ष शिवराम केशरवानी, प्रदेश संगठक राजेश ठावरे, प्रदेश सचिव दिनेश ताम्रकार,

प्रदेश प्रचार प्रसार शोभा शंकर त्रिपाठी, कामगार उपाध्यक्ष संजीव कुमार सहित संभाग के सभी जिलाध्यक्षो सहित पदाधिकारियों की उपस्थिति में शिवसैनिकों द्वारा शिवसेना प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार जी एवं प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष मधुकर पांडे का सम्मान किया जाएगा और फिर राज्य निर्माण आंदोलन में शामिल रहे सभी शिवसैनिकों का सम्मान एव जिन बुजुर्ग शिवसैनिकों की मृत्यु हो चुकी उनके परिजनों का सम्मान राज्य स्थापना दिवस से 30 नवम्बर तक जारी रहेगा।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *