ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान — सुसाइड नोट छोड़ छत से लगाई छलांग

2 Min Read
Advertisement

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर के करपावंड की रहने वाली महिला ने सुसाइड नोट अपने पापा को लिखा फिर छत से कूदकर जान दे दी। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। यह पूरा मामला करपावंड थाना क्षेत्र का है। वहीं पुलिस ने महिला के पति सतेंद्र गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है।



मृतका ने लिखा कि, आदरणीय पापा, मैं बहुत परेशान हूं, मुझे मेरे ससुराल वाले घसीटकर मारते हैं। दहेज के लिए भी प्रताड़ित करते हैं। आप लोगों को भी गालियां देते हैं। मुझे यहां बिल्कुल भी प्यार नहीं मिलता है और आज ये मेरा चीरहरन किए। सुबह 7:35 बजे का CCTV फुटेज देखना जिसमें सारा सबूत मिल जाएगा, पापा मैं तंग आ गई हूं। इसलिए अब बहुत दूर जा रही हूं, आप अपना ख्याल रखना।



मृतका ने बताई आपबीतीमहिला ने अपने सुसाइड नोट में आगे लिखा है कि, मेरी तबियत खराब रहती है, कमर, सिरदर्द हमेशा होता है। लेकिन पति कभी भी डॉक्टर के पास लेकर नहीं जाता है और कहने पर मारता- पिटता है। ससुराल वाले कहते हैं कि, तेरे पिता ने तुझे कुछ नहीं दिया। मृतका बेटी ने अपने पिता को आगे कहा कि, आप 15 अक्टूबर की सुबह 7:35 का CCTV फुटेज देखिएगा। जिसमें घर वाले मेरी पिटाई कर रहे हैं और यही सबसे बड़ा सबूत है। अब मैं सहन नहीं कर सकती और थक चुकी हूं।

ASP ने दी मामले की जानकारीइस पूरे मामले को लेकर ASP महेश्वर नाग ने कहा कि, महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि, अलग-अलग लोगों से बयान लेने के बाद आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 108 , 115 (2), 296, 351 (2) समेत अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

(1)बाइट-माहेश्वर नाग(एडिशनल एसपी)

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *