छत्तीसगढ़ में मानसून की आधिकारिक विदाई के साथ ही मौसम ने करवट ले ली है। राज्य में अब गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। शनिवार की रात से मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया, राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में देर रात तक जोरदार बारिश हुई, जबकि रविवार सुबह भी कई जगह हल्की फुहारें जारी रहीं।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आगामी दिनों में ठंड में और बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। विभाग ने अनुमान जताया है कि हल्की से मध्यम बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, दुर्ग, राजनांदगांव और बालोद सहित 10 जिलों में आज बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड का असर और तेज होगा। राजधानी रायपुर में आज दिनभर बादल छाए रहने और शाम तक हल्की बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले मौसम की ताजा जानकारी अवश्य लें। विभाग ने यह भी संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में प्रदेश में ठंड लगातार बढ़ती जाएगी और इस साल सामान्य से अधिक सर्दी पड़ने की संभावना है।
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ बढ़ी ठंड, कई जिलों में रातभर हुई बारिश
Advertisement
आज का ई-पेपर 📄
Leave a Comment


