छत्तीसगढ़
सतर्कता : हमारी साझा जिम्मेदारी थीम पर मनाया जाएगा सतर्कता जागरूकता सप्ताह

28 अक्टूबर को लिया जाएगा सतर्कता जागरूकता प्रतिज्ञा
बलरामपुर,25 अक्टूबर 2025/ छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार 27 अक्टूबर से 2 नवंबर तक सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी की थीम पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जाएगा।
साथ ही जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत 28 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे संयुक्त जिला कार्यालय के प्रांगण में अधिकारियों – कर्मचारियों द्वारा सतर्कता जागरूकता प्रतिज्ञा ली जाएगी।





