हीरो शोरूम संचालक की गुंडागर्दी, दो सगे भाइयों पर केस दर्ज

1 Min Read
Advertisement

बलरामपुर/रामानुजगंज। बलरामपुर जिले के रामानुजगंज थाना अंतर्गत हीरो शोरूम के संचालक ने एक बाइक लेने आया युवक पर प्राण घातक हमला कर दिया। पुलिस ने हीरो शोरूम के संचालक सहित  सगे भाइयों पर केस दर्ज किया।

पुलिस ने बताया कि ग्राम स्याही मोड थाना बसंतपुर निवासी 30 वर्षीय दिनेश कुमार यादव पिता संतोष कुमार यादव 20 अक्टूबर को दोपहर करीब ढाई बजे रामानुजगंज लरंग चौक पर हीरो शोरूम प्रीति आटो मोबाईलस में बाइक खरीदने गया था। बाइक की मूल्य कीमत से शोरूम के मालिक व स्टाफ ने 3500 रुपए अधिक मांगने लगे प्रार्थी ने बाइक खरीदने से इंकार कर दिया।

इसी को लेकर हीरो शोरूम के संचालक आशुतोष गुप्ता व उसके छोटे भाई गौरव गुप्ता पिता संतोष गुप्ता एवं अन्य लोगों  ने अश्लील गाली गलौज कर कमरे में बंद कर मारपीट किया। पुलिस ने दोनो सगे भाइयों के विरुद्ध धारा 296, 351 (3), 115(2), 3(5), के तहत केस दर्ज किया।

थाना प्रभारी अजय साहू ने बताया कि आशुतोष गुप्ता व गौरव गुप्ता के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया गया है, अभी जांच चल रही है, अभी दोनों की गिरफ्तारी नही हो पाई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *