छत्तीसगढ़

दलितों, महिलाओं, अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न के खिलाफ भा.क.पा.ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया

Advertisement


आगरा,16 अक्टूबर 2025 । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य व्यापी आवाह्न पर पार्टी की जिला इकाई ने आज दलितों, महिलाओं, अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ते अत्याचारों को रोके जाने की मांग को लेकर महामहिम राष्ट्रपति महोदया एवं किसानों को रबी फसलों की बुवाई के लिए उर्वरक एवं नहरों में टेल तक पानी उपलब्ध कराये जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन ए.सी.एम.तृतीय सुश्री दिव्या सिंह को सौंपा।

राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में कहा गया है कि अक्टूबर के प्रथम पखवाड़े में सीजेआई के ऊपर जूता फेंकने, रायबरेली के ऊंचाहार थानांतर्गत हरिओम बाल्मीकि नामक युवक की पीट पीटकर हत्या, एवं हरियाणा में आईपीएस अधिकारी पूरण कुमार उच्चाधिकारियों द्वारा मानसिक क्लेश देकर आत्महत्या के लिए विवश किये जाने की तीन ऐसी घटनाएं घटी हैं, जिन्होंने पूरे राष्ट्र को हिला दिया है।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा समाचार पत्रों में तारीफ के बड़े बड़े इश्तिहार छपवाये जाते हैं, जबकि राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो के 30 सितंबर 2025 को जारी डेटा के अनुसार यूपी में वर्ष 2023 में कुल संज्ञेय अपराधों के लगभग 7.92 लाख मामले दर्ज हुए हैं जो आबादी के अनुपात में सबसे अधिक हैं , दलितों, महिलाओं के खिलाफ अपराधों में यूपी पहले नम्बर पर और दुष्कर्म के मामले में राजस्थान के बाद दूसरे नंबर पर है। पार्टी का निश्चित मत है कि एससी एसटी और महिलाओं अल्पसंख्यकों के विरुद्ध अत्याचार के एक दर्शन और नैरेटिव है जो भारत के संविधान में वर्णित मूल्यों के विपरीत है, अतः भा.क.पा.मांग करती है कि सरकार इन भयानक अपराधों को रोके और अपराधियों के विरुद्ध कानून सम्मत कड़ी कार्रवाई करें।

मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में सहकारी समितियों पर छोटे किसानों को उनकी मांग के अनुरूप प्राथमिकता से उर्वरक उपलब्ध कराये जाएं तथा बाजार में बिक रही नकली खाद और कीटनाशकों पर लगाते हुए कालाबाजारी पर रोक लगाई जाए तथा रबी फसलों की सिंचाई हेतु नहरों में टेल तक पानी उपलब्ध कराने की गारंटी की जाय।

प्रदर्शन में पार्टी की राज्य कार्यकारिणी सदस्य का. ओमप्रकाश, जिला सचिव का.पूरन सिंह, वरिष्ठ नेता का.एम.पी.दीक्षित ,का.एन.एस.श्रीवास्तव ,का.हरिविलास दीक्षित,का.नीरज मिश्रा,का.शरीफ खां, का.तारा चंद,का.का.पूरन चंद एडवोकेट,का. जगदीश प्रसाद शर्मा,का. भीकम सिंह कुशवाहा, का.पूरन सिंह यादव,का.निरोती लाल कुशवाह, संग्राम सिंह चौहान, महाराज सिंह भगौर, मोतीराम कुशवाहा, आशा राम,भगवत सिंह, निरंजन सिंह बघेल, पुरुषोत्तम सविता, बलवीर सिंह बघेल, प्रमोद कुमार राजपूत, जगदीश राजपूत, बुद्धसेन प्रजापति,अमित कुमार, अशोक कुमार, बच्चू सिंह,महेश चंद आदि लोग उपस्थित रहे।

समाचार पुष्टि कर्ता —
पूरन सिंह, जिला सचिव।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी,
जिला कांउसिल, आगरा।
मोबाइल नं. 9412588339

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button