ग्रीन कार्डधारियों को नहीं मिल रहा है राशन-मालती गिलवा

By
Advertisement
Advertisement

भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश सदस्या मालती गिलवा ने कहा भूख से किसी की मौत होती है इसकी जवाब देही राज्य सरकार की होगी

चक्रधरपुर। भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश सदस्य मालती गिलवा ने कहा की झारखंड सरकार के द्वारा बड़ी-बड़ी बातें कह कर ग्रीन कार्ड बनाई गई। यह कहा गया की ग्रीन कार्डधारी को प्रति यूनिट 5 किलो अनाज दिए जाएंगे। राज्य में बड़ी-बड़ी होर्डिंग लगाकर ग्रीन कार्ड का प्रचार प्रसार किया गया और घोषणाएं की गई परंतु आज ग्रीन कार्ड धारी को अनाज नहीं मिल रहा है। 2023 के सितंबर माह में ग्रीन कार्ड धारी को अनाज प्राप्त हुए थे।

उसके बाद अब तक ग्रीन कार्ड धारी को मुकम्मल अनाज नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा की लगभग 11 माह पीछे चल रही है झारखंड सरकार की योजनाएं । यदि कोई भी ग्रीन कार्ड धारी अनाज के बिना मरता है तो इसकी सारी जवाब देही राज्य सरकार की होगी। श्रीमती गिलवा ने कहा राज्य सरकार केवल झूठी बातें बोलकर सत्ता में आई है।

सरकार को जनमानस की भावनाओं से कोई मतलब नहीं है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया की झूठी बातें बोलकर ग्रीन कार्ड बनाए गया। जनता की राशि का दुरुपयोग किया गया। राज्य सरकार आज अनाज मुहैया कराने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। यदि राज्य सरकार अनाज देने में असमर्थ थी तो उन्हें ग्रीन कार्ड बनाना ही नहीं चाहिए था। श्रीमती गिलवा ने राज्य सरकार से मांग की है कि, जल्द से जल्द ग्रीन कार्ड धारी को अनाज उपलब्ध कराने का प्रबंध करें ताकि ग्रीन कार्डधारियों को अनाज प्राप्त हो सके।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *