बीजापुर में बड़ी कामयाबी : कोबरा बटालियन ने जंगल से बरामद किया विस्फोटक और नक्सली सामग्री

By
Advertisement
Advertisement


➡️ बीजापुर जिले के थाना पामेड़ क्षेत्र के काउरगुट्टा जंगलों में कोब

रा 208 बटालियन ने नक्सल विरोधी गश्त और सर्चिंग अभियान के दौरान एक बड़ा विस्फोटक और सामग्री का जखीरा बरामद किया है।

➡️ बरामद सामान माओवादियों द्वारा ग्राम कंचाल के जंगलों में गड्ढा खोदकर छिपाया गया था। सुरक्षा बलों की सतर्कता से माओवादियों की संभावित बड़ी साजिश नाकाम हो गई।



बरामद सामग्री में शामिल

🔹 विस्फोटक व हथियार संबंधी सामग्री – गन पाउडर, बीजीएल सेल, कार्डेक्स वायर, बीजीएल राउंड, आरडीएक्स, इलेक्ट्रिक एवं नॉन-इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, पटाखे, तीर बम (इम्प्रोवाइज्ड), आयरन रॉड, इम्प्रोवाइज्ड ग्रेनेड, क्रिस्टल शुगर।



🔹 लोहे के उपकरण – रायफल बायोनेट, आयरन चिमटा, आयरन रॉड, आयरन कटर।

🔹 बिजली और तकनीकी उपकरण – बैटरी, सोलर इन्वर्टर, लिथियम बैटरी, स्पूल वायर, कॉपर वायर।


🔹 कंटेनर व अन्य सामग्री – स्टील कंटेनर, प्लास्टिक ड्रम, स्टील पाइप, आयरन फाइल, स्टील प्लेट, स्टील तार।

🔹 वर्दी और कपड़े – माओवादी वर्दी, कोबरा पैटर्न कॉम्बैट ड्रेस क्लॉथ, पिट्ठू बैग, रेड और ग्रीन कपड़ा, वेलक्रो।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *