पेंड्रा में भीषण सड़क हादसा : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौत, चालक फरार

By
Advertisement
Advertisement

पेंड्रा से बड़ी खबर गौरेला-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर सेमरा तिराहे के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। महिंद्रा ट्रैक्टर शोरूम के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार राहगीर को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया, जिससे सड़क पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही गौरेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सामान्य करने के साथ-साथ फरार ट्रक की तलाश शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान 29 वर्षीय उस्माउल के रूप में हुई है, जो मूल रूप से कोलकाता का रहने वाला था। वह सेमरा में किराए के मकान में रहकर फेरी का काम करता था।

तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम कसने में यातायात पुलिस की नाकामी एक बार फिर सवालों के घेरे में है।

संवाददाता : बिपत सारथी

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *