बिग ब्रेकिंग  : सारंगढ़ टाईम्स 500 एकड़ में प्रस्तावित चुना पत्थर खदान की जनसुनवाई हुई स्थगित

By
Advertisement

सारंगढ़ टाईम्स/सारंगढ़, मेसर्स ग्रीन सस्टेनेबल मैनुफैक्चरिंग प्रा० लि० ग्राम लालाधुरवा,  जोगनीपाली, कपिस्दा सरसरा एवं धौराभाठा, तहसील सारंगढ़ जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रस्तावित चूनापत्थर (मुख्य खनिज) क्षमता 3654413.97 टन प्रतिवर्ष रकबा 200.902 हे0 के लिए पर्यावरणीय स्वीकृति हेतु लोक सुनवाई  हुई स्थगित कर दिया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार अपरिहार्य कारण से 24 सितंबर को होने वाली जनसुनवाई को स्थगित किया गया है।

मेसर्स ग्रीन सस्टेनेबल् मैनुफैक्चरिंग प्रा० लि० को जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ स्थित लालाधुरवा जोगनीपाली चूनापत्थर ब्लॉक कुल क्षेत्रफल 200.902 हेक्ट० क्षेत्र में प्रस्तावित चूनापत्थर (मुख्य खनिज) क्षमता 3654413.97 टन प्रतिवर्ष के पर्यावरणीय स्वीकृति लोक सुनवाई हेतु आवेदन किया गया है।

उक्त लोक सनुवाई दिनांक 24.09.202 दिन बुधवार समय प्रातः 10.00 बजे स्थान मुडिभाटा स्थित गौठान कपिस्दा (ब) में नियत की गई है. उक्त लोक सुनवाई अपरिहार्य कारणों से स्थगित की गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *