सरगुजा पुलिस के अधिकृत व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ने लिंक एवं क्यू. आर. कोड जारी, नागरिक सीधे अपने शहर की सुरक्षा एवं महत्वपूर्ण जानकारियों से हो सकेंगे अवगत

:- नागरिकों को किसी भी घटना की सूचना अथवा अन्य जानकारी चैनल के जरिये अपडेट किया जायगा, जिससे सटीक जानकारी प्राप्त होंगी।
:- विश्वसनीय एवं सत्यापित सूचना, अफवाहों का खंडन एवं आपराधिक गतिविधियों की सूचना से कराया जायगा अवगत।
:- आपातकालीन सहायता, ट्रैफिक अपडेट एवं रूट डायवर्जन की जानकारी त्वरित रूप से होंगी प्राप्त।
:- आमनागरिक अधिक से अधिक संख्या मे सरगुजा पुलिस का व्हाट्सऐप चैनल “हमर सरगुजा पुलिस” को फॉलो करें।
इंटरनेट की सहायता से जहां लोगों के काम आसान हुए हैं वहीं ऑनलाइन ठगी के मामले भी बढे हैं, अलर्ट रहने के बावजूद भी लोग ऑनलाइन ठगी के शिकार हो रहे हैं, ठगों द्वारा लोगो को कई प्रकार के झांसे जैसे एपीके फ़ाइल डाउनलोड करवाकर, क्रेडिट कार्ड का लिमिट बढ़वाने के नाम पर एवं अन्य झांसे देकर धोखे से अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करवाकर ऑनलाइन ठगी की जा रही हैं, ठगी करने के लिए जालसाज नये नये तरीके ईजाद कर रहे हैं,
साइबर ठगी के नये तरीकों और उनसे बचाव पर आमनागरिकों कों सतर्क रहने एवं साइबर ठगी से बचने के विभिन्न सुरक्षात्मक उपाय के सम्बन्ध मे जानकारी देने हेतु सरगुजा पुलिस द्वारा व्हाट्सऐप चैनल “हमर सरगुजा पुलिस” की शुरुवात की गई है। सरगुजा पुलिस के उक्त व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़कर अब नागरिक सीधे अपने शहर की सुरक्षा और महत्वपूर्ण जानकारियों से जुड़ सकते हैं। चैनल ना सिर्फ आपको आपातकालीन अपडेट देगा, बल्कि सामुदायिक सुरक्षा में आपकी भागीदारी भी सुनिश्चित करेगा। एक सुरक्षित और जागरूक समाज बनाने की दिशा में एवं नागरिकों को सीधे सटीक सूचना प्रदान करने के उद्देश्य से उक्त व्हाट्सऐप चैनल का निर्माण किया गया है।
सीधी और सटीक जानकारी:-पुलिस का व्हॉट्सऐप चैनल आपको किसी भी घटना, सूचना या अपडेट के बारे में सीधी जानकारी देता है। इसका मतलब है कि आपको विश्वसनीय और सत्यापित खबरें मिलेंगी, जो अक्सर सोशल मीडिया पर फैलाई जाने वाली अफवाहों से अलग होती हैं। यह आपको गलतफहमी से बचाता है और सही समय पर सही जानकारी देता है।
सुरक्षा और सतर्कता :- यह चैनल आपको आपके इलाके में होने वाली किसी भी आपराधिक गतिविधि, जैसे चोरी, धोखाधड़ी, या अन्य अपराधों के बारे में तुरंत सूचित कर सकता है। इसके माध्यम से, पुलिस आपको आवश्यक सावधानी बरतने और खुद को सुरक्षित रखने के लिए समय-समय पर महत्वपूर्ण सुझाव भी देती है।
आपातकालीन सहायता और ट्रैफिक अपडेट:-
किसी भी आपातकालीन स्थिति या सड़क पर जाम के बारे में आपको तुरंत अलर्ट मिलेगा। यह चैनल आपको ट्रैफिक नियमों और रूट डायवर्जन के बारे में भी जानकारी देगा, जिससे आपकी यात्रा आसान हो सके।
सामुदायिक भागीदारी:-
इस चैनल से जुड़कर आप केवल जानकारी प्राप्त नहीं करते, बल्कि आप अपने शहर एवं जनसमुदाय की सुरक्षा में एक महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाते हैं। आपको पुलिस की विभिन्न जागरूकता अभियानों और कार्यक्रमों के बारे में भी पता चलेगा, जिसमें आप भाग ले सकते हैं। यह आपको अपने आस-पड़ोस में सुरक्षा का माहौल बनाने में मदद करेगा। यह व्हॉट्सऐप चैनल नागरिकों और पुलिस के बीच सीधा संपर्क स्थापित करेगा साथ ही आपको सुरक्षित और जिम्मेदार नागरिक बनाता है आमनागरिक अधिक से अधिक संख्या मे सरगुजा पुलिस के ऑफिसियल व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें, व्हाट्सऐप चैनल का लिंक एवं क्यू. आर. कोड दिया जा रहा है।
https://whatsapp.com/channel/0029Vb6AX5pKgsO0nTDxIm1i





