रामभांठा स्कूल में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, छात्र-छात्राओं को स्वच्छता और जागरूकता का संदेश

By
Advertisement
Advertisement

रायगढ़ । रायगढ़ के रामभांठा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामभांठा में प्रभारी प्राचार्य श्री नरेन्द्र कुमार पटेल के नेतृत्व में आज स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के व्याख्याता श्रीमती नीलिमा राजपूत, श्रीमती जया मंजरी, श्रीमती कांता मोदी, प्रयोशाला सहायक श्रीमती रीता खड़िया और भृत्य श्रीमती डोलेश्वरी पैकरा भी उपस्थित रहीं।


शिविर में डॉक्टर सेमान्तिका शर्मा, लैब टेक्नीशियन नीरज यादव, सुपरवाइजर हर्ष लता पॉल, स्टाफ नर्स प्रतिमा शील एवं पुरुष स्वास्थ्यकर्ता अजय राजदीप ने अपनी सेवाएं दीं। छात्रों के स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान हीमोग्लोबिन, ब्लड ग्रुप और सिकलिंग की जांच की गई। वहीं, छात्राओं को माहवारी स्वच्छता के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान स्लोगन लेखन के जरिए भी जागरूकता अभियान चलाया गया। छात्राओं को कपड़े के बजाय पैड उपयोग करने, समय-समय पर बदलने, संतुलित आहार लेने और स्वच्छता बनाए रखने के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया।

प्रभारी प्राचार्य श्री नरेन्द्र कुमार पटेल ने बच्चों को स्वास्थ्य और स्वच्छता के महत्व पर प्रेरित करते हुए कहा कि जागरूक रहकर ही स्वस्थ जीवन जिया जा सकता है। उन्होंने चिकित्सा दल और विद्यालय स्टाफ का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम से विद्यालय परिसर में स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर सकारात्मक वातावरण बना।

Advertisement
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *