BREAKING NEWS : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के प्रभारी मंत्री बने राजेश अग्रवाल

By
Advertisement
Advertisement

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने शुक्रवार को प्रशासनिक आदेश जारी कर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले का प्रभारी मंत्री राजेश अग्रवाल को नियुक्त किया है। आदेश सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर से जारी हुआ।


✦ क्या है आदेश?

  • अग्रवाल जिला योजना समिति की अध्यक्षता करेंगे।
  • जनसंपर्क और जनसमस्याओं के निराकरण की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।
  • आदेश छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग से जारी।

✦ मंत्री का वर्तमान विभाग

राजेश अग्रवाल इस समय राज्य सरकार में पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री हैं। अब उन्हें जिले का अतिरिक्त प्रभार भी मिला है।


✦ स्थानीय प्रतिक्रिया

नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और जिलेवासियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई दी। जिले के विकास कार्यों को लेकर लोगों में नई उम्मीदें जगी हैं।


राज्य शासन के आदेश के बाद अब गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में योजनाओं और जनसमस्याओं के समाधान पर फोकस बढ़ेगा।


Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *