अरनपुर थाना क्षेत्र में हुई हत्या आपसी रंजिश का मामला, नक्सली घटना नहीं

By
Advertisement

दंतेवाड़ा से चंद्रकांत सिंह क्षत्रिय की रिपोर्ट

दंतेवाड़ा :- अरनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नीलावाया में हत्या की सूचना मिलने पर सनसनी फैल गई। घटना इस प्रकार है अरनपुर क्षेत्र अंतर्गत एक ग्रामीण बंडी कोर्राम पिता मुक्का कोर्राम उम्र 55 वर्ष जाति माडिया निवासी ग्राम नीलावाया पटेलपारा थाना अरनपुर की हत्या की सूचना प्राप्त हुई थी। प्रारंभिक जांच में घटना को लेकर नक्सली संलिप्तता की आशंका व्यक्त की जा रही थी। तथापि पुलिस की त्वरित विवेचना एवं साक्ष्यों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ है कि उक्त हत्या नक्सली घटना न होकर आपसी रंजिश का परिणाम है।

जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरके बर्मन ने बताया कि
ग्रामवासियों के बयानों एवं घटनास्थल से प्राप्त प्रमाणों के अनुसार मृतक एवं आरोपियों के बीच पूर्व से विवाद चल रहा था। इसी आपसी रंजिश के कारण आज यह गंभीर घटना घटित हुई है

घटना के संबंध में थाना अरनपुर में अपराध  पंजीबद्ध कर लिया गया है तथा पुलिस द्वारा आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उचित विधिक कार्यवाही की जाएगी।

पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें तथा इस संबंध में किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त होने पर थाना अरनपुर को उपलब्ध कराएं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *