जिला अध्यक्ष करण महतो भी हुए शामिल
चक्रधरपुर । पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा जुबली (कचहरी) तालाब परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक 13 सितंबर 2025 को रखी गई। जिसमें बहुत भारी संख्या में टाइगर जयराम महतो की विचारधाराओं से प्रभावित होकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा पार्टी मे नए क्रांतिकारी सदस्य जुड़े , बैठक की अध्यक्षता युवा मोर्चा जिला संगठन महासचिव अर्जुन मालवा की अध्यक्षता में हुई ।
मौके पर जेएलकेएम जिला अध्यक्ष करन महतो , युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अजय कुमार महतो , दीप चंद्र होनहागा , उल्हास नाग पदाधिकारी भी शामिल हुए आज की इस महत्वपूर्ण बैठक में नए सदस्य राम सिंह बेखुडा , सचिन केसरी , शुरू बाबू केवट , आनंद पान , कुंडिया सोए , प्रकाश कंडिया , चंपई हेंब्रम , दिलीप खंडित , लाल सिंह मारला , वासुदेव खंडाईत , चंद्रकांत खंडाईत, किशन कुमार खंडाईत , उमेश बोईपाई, सुनील मोची , सदानंद कुमार ,अभिषेक कालिंदी ,दीपक पान,गुरा पूर्ति , रेंगो सोय इत्यादि भारी संख्या में पार्टी में शामिल हुए।
बताते चले कि पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा, चक्रधरपुर , सरायकेला खरसावा मनोहरपुर विधान सभा क्षेत्र में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा का सदस्यता ग्रहण अभियान पिछले महीनों से जोर शोर से शुरू कर दिया गया है। हाल में चक्रधरपुर और चाईबासा में आयोजित हुए करमा उत्सव में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के विधायक टाइगर जयराम महतो के आगमन के बाद से यह अभियान और तेज कर दिया गया है।
