छत्तीसगढ़

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने ली ऑटो चालकों की बैठक

Advertisement

रक्षित केंद्र बैकुंठपुर के कॉन्फ्रेंस हाल में आयोजित की गई ऑटो चालकों की बैठक

यातायात नियमों की जानकारी देना एवं उनका पालन कराने हेतु आयोजित की गई बैठक

पुलिस अधीक्षक कोरिया रवि कुमार कुर्रे के आदेशानुसार शनिवार को रक्षित केंद्र बैकुंठपुर के कॉन्फ्रेंस हाल में जिला मुख्यालय एवं आसपास के क्षेत्रांतर्गत संचालित ऑटो चालकों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल ने ऑटो चालकों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी चालक  ऑटो में सफर करने वालों से सौम्य व्यवहार रखें शालीनता का परिचय दें, हुज्जत बाजी एवं वाद-विवाद ना करें, निर्धारित किराया ही वसूल करें, किसी भी परिस्थिति में नशे का सेवन कर वाहन चालन ना करें ऐसा करते पाए जाने पर मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई के साथ ही एफआईआर भी दर्ज किया जाएगा, वाहन में क्षमता से अधिक सवारी लेकर ना चलें इससे दुर्घटना घटित होने की संभावना रहती है।

उप पुलिस अधीक्षक श्याम मधुकर ने कहा कि सभी ऑटो चालक यातायात के नियमों का पालन करते हुए वाहन चालन करें, तेज गति से एवं मोबाइल फोन में बात करते हुए वाहन चालन ना करें, सभी अपने वाहन में आगे एवं पीछे हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट पर वाहन नंबर अनिवार्य रूप से अंकित करा लेवें अन्यथा जुर्माने के भागीदार होंगे। श्री मधुकर ने ऑटो चालकों की ओर से पार्किंग स्थल की बात रखने पर संबंधित विभाग नगर पालिका एवं जिला प्रशासन से समन्वय  स्थापित कर जल्द समाधान करने की बात कही।

बैठक को संबोधित करते हुए यातायात प्रभारी बीरबल राजवाड़े ने सभी ऑटो चालकों से अपील करते हुए कहा कि कृपया शहर की यातायात व्यवस्था को बनाए रखने में आप सभी सहयोग प्रदान करें अपने वाहन को सड़क में कहीं भी खड़ी मत करें जिससे कि जाम की स्थिति निर्मित हो, आवागमन में असुविधा पैदा हो ऐसा कोई भी कार्य न करें, वाहन में सवारी के अतिरिक्त लोहे की सरिया, एंगल, सीमेंट सीट, लोहे के पाइप जो वाहन में आगे एवं पीछे निकले रहते हैं ऐसे सामान का परिवहन ना करें। वाहन के कागजात अपने साथ रखें, वाहन में अपना नाम एवं मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से लिख लें।

बैठक के दौरान यातायात हवलदार महेश मिश्रा ने सभी को यातायात नियमों, संकेतों एवं चिन्हों की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि आप खुद नियम का पालन करें एवं दूसरों को भी नियम पालन करने के लिए प्रेरित करें जिससे कि सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं में रोक लग सके, साथ ही सभी को गुड सेमेरिटन कानून की जानकारी प्रदान की जिससे कि सड़़क दुर्घटना में घायलों की मदद कर जीवन रक्षा का कार्य हो सके।

उक्त बैठक के दौरान पुलिस के अधिकारी कर्मचारियों के साथ 100 से अधिक की संख्या में ऑटो चालक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button