शादी का झांसा देकर युवतियों से दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

Advertisement

जशपुर। जिले में दो अलग-अलग मामलों में युवतियों से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एक मामला चौकी दोकड़ा क्षेत्र का है जबकि दूसरा थाना दुलदुला क्षेत्र का।

➡️ पहला मामला (चौकी दोकड़ा क्षेत्र)
02 सितंबर को थाना नारायणपुर क्षेत्र की 18 वर्षीय युवती ने चौकी दोकड़ा पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि रक्षा बंधन पर वह अपनी फुआ के साथ दोकड़ा क्षेत्र के आरोपी शिवा चौहान (22 वर्ष) के घर गई थी। 09 अगस्त को रात में आरोपी ने शादी करने का झांसा देकर जबरन शारीरिक शोषण किया। पीड़िता को आरोपी ने अपने घर में ही रोक रखा था और किसी से संपर्क नहीं करने देता था। बाद में मौका मिलने पर पीड़िता ने अपने माता-पिता को घटना की जानकारी दी।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी शिवा चौहान के विरुद्ध बीएनएस की धारा 64(1),(2)(m) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अशोक यादव एवं उनकी टीम की अहम भूमिका रही।

➡️ दूसरा मामला (थाना दुलदुला क्षेत्र)
03 सितंबर को थाना दुलदुला में एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2021 में उसकी जान-पहचान आरोपी राम प्रसाद सिंह (21 वर्ष) से हुई थी। वर्ष 2022 में आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया और लगातार अलग-अलग स्थानों पर मिलने के बहाने संबंध बनाता रहा। इस दौरान पीड़िता गर्भवती हुई और उसने बच्चे को जन्म दिया। आरोपी अब शादी से इंकार कर रहा है।

मामले में थाना दुलदुला पुलिस ने आरोपी राम प्रसाद सिंह के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 376(2)(द) के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

➡️ पुलिस का बयान
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों के प्रति पुलिस पूरी तरह संवेदनशील है। शादी का झांसा देकर युवतियों का शोषण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *