छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी ने ग्रहण किया पदभार, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव रहे उपस्थित

नवा रायपुर में हुआ औपचारिक पदभार ग्रहण समारोह
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी ने शुक्रवार को नवा रायपुर स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्योग एवं व्यापार परिसर, सेक्टर-24 में अपने पद का औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, ट्राइबल मंत्री राम विचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक विनायक गोयल समेत कई गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने आदिवासी हितों पर दिया जोर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने संबोधन में कहा कि आदिवासी समाज के हितों के संरक्षण में अनुसूचित जनजाति आयोग (Chhattisgarh ST Aayog) की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि Rup Singh Mandavi के नेतृत्व में आयोग के कार्यों में और अधिक पारदर्शिता और गति आएगी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राज्य सरकार द्वारा आदिवासी विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी साझा की।
विधानसभा अध्यक्ष ने आत्मनिर्भरता पर दिया बल
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि आदिवासी समाज को शासन की योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि शासन और आयोग के संयुक्त प्रयासों से राज्य के आदिवासी अंचलों में व्यापक परिवर्तन संभव है।
रूप सिंह मंडावी ने जताया संकल्प
पदभार ग्रहण करने के बाद आयोग अध्यक्ष Rup Singh Mandavi ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि Chhattisgarh ST Aayog आदिवासी समाज की जागरूकता, अधिकारों की सुरक्षा और सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव प्रयास करेगा।
बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में जगदलपुर महापौर संजय पांडे, निगम राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा, रोहित त्रिवेदी, बलदेव मंडावी, फिरोज बस्तरिया, उत्तम लाल वर्मा, शैलेंद्र सिंह भदोरिया, नरेंद्र पाणिग्रही, राजा गुप्ता, गोविंद ईनाणी, आनंद झा, गणेश काले, सतीश बाजपेई, राधेश्याम पैदरे, किशोर महावर, अखिलेश शुक्ला, धनुर्जय कश्यप, तरुण पांडे, सोनबारी भद्रे, कुसुम परिहार, माहेश्वरी ठाकुर और गीता मिश्रा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित थे।




