छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय खेल दिवस पर शासकीय पॉलीटेक्निक रामानुजगंज में मनाया गया खेल दिवस

Advertisement

बलरामपुर 30 अगस्त 2025/ राष्ट्रीय खेल दिवस पर शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज रामानुजगंज के राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाइ द्वारा खेल दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में इस वर्ष एक घण्टा खेल के मैदान में खेलेगा देश  खिलेगा देश के साथ खेल दिवस आयोजित किया गया और लोंगो को शारीरिक गतिविधियों और खेलो की ओर बढ़ने प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में व्याख्याता श्री राजेश कुमार ने राष्ट्रीय खेल दिवस और मेजर ध्यानचंद जी के योग्दान पर प्रकाश डाला। साथ ही अन्य व्याख्याओं ने भी खेल का मानव जीवन में महत्व पर अपने विचार साझा किए।  इस अवसर पर एक घण्टा मैदान में अभियान के अंतर्गत संस्था के सभी छात्र-छात्राओं को प्रतिदिन एक घण्टा किसी एक व्यायाम या योगा में भाग लेने की शपथ दिलायी गई।

ताकि आधुनिक डिजिटल युग में सभी स्वास्थ्य और शारीरिक विकास को प्राथमिकता दें। कार्यक्रम में छात्रों द्वारा विभिन्न खेल प्रतियोगिता कैरम, चेस, टेबल टेनिस, क्रिकेट आयोजित की गई। और विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button