ग्राम पंचायत सूर्रा में किया गया पौधा रोपण

By
Advertisement
Advertisement

बलरामपुर,21 जुलाई 2024/ पर्यावरण को बचाने और हरियाली बढ़ाने के लिए एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई है।  इसी कड़ी में विकासखंड बलरामपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत सूर्रा के ग्राम जवाहर नगर के मुक्तिधाम में जनपद उपाध्यक्ष श्री भानु प्रकाश दीक्षित, जनपद सीईओ श्री रणवीर साय , सूर्रा ग्राम पंचायत के सरपंच, उपसरपंच तथा वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारीयों की उपस्थिति में एक पेड़ मां के नाम पर ग्रामीणों द्वारा 174 पौधे लगाए गए।ग्रामीणों द्वारा उत्साह पूर्वक पौधा रोपण के साथ साथ अपने द्वारा लगाए गए पौधे की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी ली गई। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधे लगाकर धरती मां को संवारा जा रहा है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *