नारायणपुर साइबर पुलिस टीम द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत चलाया जा रहा है ‘‘साइबर जागरूकता अभियान’’

By
Advertisement
Advertisement


🔷रामकृष्ण मिशन आश्रम के विवेकानंद विद्यापीठ में अध्ययनरत लगभग 260 छात्रों  समेत 8 शिक्षकों को साइबर अपराधों से बचने संबंधी दिया गया जानकारी।
🔷 ऑनलाईन ठगी,एजुकेशन लोन ठगी,मार्फिंग, स्कीमिंग डिवाइस,फर्जी कॉल  क्रेडिट कार्ड फ्रॉड एवं तरह-तरह के साइबर अपराधों से बचने के संबंध मेें दिया गया जानकारी।
🔷 विद्यालय में मौजुद छात्रों द्वारा साइबर अपराध के संबंध में किया गया सवाल-जवाब। 

🟪 पुलिस अधीक्षक, श्री रोबिनसन गुड़िया (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अक्षय कुमार साबद्रा (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार (भा.पु.से) के मार्गदर्शन में एक ओर नक्सल अभियानो में अभुतपूर्व सफलता प्राप्त की जा रही हैं। वही दूसरी ओर सामुदायिक पुलिसिंग की दिशा में भी साईबर ‘‘जागरूकता’’ अभियान संचालित किया जा रहा  है। इसी परिपेक्ष्य में उप पुलिस अधीक्षक डॉ0 प्रशांत देवांगन, निरीक्षक विनीत दुबे एवं उनकी टीम व साइबर वॉलिंटियर द्वारा दिनॉक 25.08.2025 को रामकृष्ण मिशन आश्रम के विवेकानंद विद्यापीठ पहुचकर साइबर ठगी के संबंध में जानकारी दिया गया।



🟪 विद्यालय में साइबर अवेयरनेस संबंधी बेनर,पोस्टर व प्रोजेक्टर लगाकर विद्यालय में उपस्थित छात्र एवं सभी शिक्षक स्टाफ को वर्तमान में हो रहे साइबर फ्रॉड जैसे- यूपीआई फ्रॉड, किसान क्रेडिट कार्ड फ्रॉड, ऑनलाईल लोन फ्रॉड, पेमेंट एप्प फ्रॉड, सोषल मिडिया फ्रॉड एवं विभिन्न प्रकार के साइबर फ्रॉड के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया साथ ही साइबर टीम द्वारा छात्रों के साथ साइबर फ्रॉड के संबंध में सवाल-जवाब किया गया। सभी को अपने आसपास क्षेत्र में भी साइबर फ्रॉड के संबंध में जागरूक करने अवगत कराया गया ।



🟪 किसी भी प्रकार के साइबर फ्रॉड होने की स्थिति में 24 घंटे के अंदर हेल्प लाईन नम्बर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करवाने या www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाईन शिकायत दर्ज करवाने के संबंध में अवगत कराया गया।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *