सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान “ऑपरेशन विश्वास” के तहत शादी का झांसा देकर जबरन अनाचार करने के मामले मे आरोपी किया गया गिरफ्तार

By
Advertisement
Advertisement

🔷 महिला थाना पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।
🔷 महिला सम्बन्धी अपराधों मे शामिल आरोपियों के विरुद्ध सरगुजा पुलिस द्वारा की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही।

सरगुजा।  सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान “ऑपरेशन विश्वास” के तहत महिला सम्बन्धी अपराधों मे शामिल आरोपियों पर लगातार सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम मे मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थिया द्वारा दिनांक 20/07/24 कों महिला थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि पिड़िता एवं मामले का आरोपी राजलाल राजवाड़े एक दूसरे से पूर्वपरिचित थे और एक दूसरे कों पसंद करते थे, आरोपी पिड़िता कों शादी करने का झांसा देकर दिनांक 05/04/18 से 28/06/24 तक लगातार जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया है, और अब शादी करने से इंकार कर रहा हैं, मामले मे प्रार्थिया के रिपोर्ट पर महिला थाना मे अपराध क्रमांक 27/24 धारा 376 (2)(ढ) भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

⏩ दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी का पता तलाश कर घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया, जो आरोपी द्वारा अपना नाम राजलाल राजवाड़े उम्र 27 वर्ष साकिन राजकिशोर नगर सिरकी परसापारा चौकी लटोरी थाना जयनगर जिला सूरजपुर का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर अपराध घटित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।

⏩ सम्पूर्ण कार्यवाही मे महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुनीता भारद्वाज, सहायक उप निरीक्षक शोभा खन्ना, प्रधान आरक्षक नेतराम पैकरा, प्रधान आरक्षक भोलानाथ सिंह, महिला आरक्षक अंजुम परवीन, निमंजना टोप्पो, आरक्षक इंद्रप्रसाद पैकरा, अरविन्द मिंज शामिल रहे

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *