चोरी की नीयत से एटीएम मशीन मे तोड़फोड़ करने के मामले मे चंद घंटे के भीतर आरोपी किया गया गिरफ्तार

By
Advertisement

🔷 थाना लुन्ड्रा पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।
🔷 आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त लोहे का रॉड किया गया जप्त।
🔷 आपराधिक गतिविधियों मे संलिप्त आरोपियों पर पुलिस टीम द्वारा की जा रही सख्त कार्यवाही।

सरगुजा । सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान “ऑपरेशन विश्वास” के तहत आपराधिक गतिविधियों मे संलिप्त आरोपियों पर लगातार सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम मे मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी राकेश कुमार सिंह द्वारा दिनांक 20/07/24 कों थाना लुन्ड्रा आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 19/07/24 कों अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कि नीयत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लुन्ड्रा के सामने लगे सेंट्रल बैंक के एटीएम मशीन कों तोड़फोड़ किया गया हैं, प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना लुन्ड्रा मे अपराध क्रमांक 185/24 धारा 331(4), 305, 62, 324(4) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

⏩ दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर छतिग्रस्त एटीएम मशीन व सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर आरोपियों का पता तलाश किया गया जो पता तलाश दौरान घटनास्थल के आस पास का सीसीटीव्ही फुटेज अवलोकन कर मामले के संदेहियों की पहचान कर घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो मामले के आरोपी संजय सिंह उर्फ़ बबुआ उम्र 19 वर्ष साकिन नावापारा चिरगा थाना लुन्ड्रा का होना बताया घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर एटीएम मशीन से रूपये चोरी करने के नीयत से रात्री में तोड़फोड़ करना स्वीकार किया गया, आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त लोहे का रॉड जप्त किया गया है, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।

⏩ सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी लुन्ड्रा उप निरीक्षक शिशिरकान्त सिंह, सहायक उप निरीक्षक चंद्रप्रकाश केरकेट्टा, प्रधान आरक्षक सत्यनारायण पाल, आरक्षक जागेश्वर तिर्की, अनिल बड़ा, राजनारायण गुप्ता, बलेश्वर सिंह, निरंजन बड़ा शामिल रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *