सारंगढ़-बिलाईगढ़ : भालू का शिकार, दो आरोपी गिरफ्तार

Advertisement

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला वन परिक्षेत्र अंतर्गत छिछपानी 942 पीएफ नंबर से वन्यजीव शिकार का मामला उजागर हुआ है। कपरतुंगा गांव के तालाब में भालू का कटा सिर और खाल तैरते हुए मिलने पर घटना सामने आई।



जानकारी के अनुसार शिकारियों ने 13 अगस्त की रात भालू का शिकार कर उसका मांस आपस में बांट लिया और सिर व खाल तालाब में फेंक दिया। कुछ दिनों बाद जब शव के अंग तैरते मिले तो ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।



वन विभाग ने शुरुआती दौर में मामले को दबाने की कोशिश की, लेकिन सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल होने से घटना सार्वजनिक हो गई। इस मामले में दो आरोपियों—जुगलाल सिदार और ज्योति राम सिदार (दोनों कपरतुंगा निवासी)—को गिरफ्तार किया गया है।



गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों में जिले में वन्यजीव शिकार की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनमें बाघ और तेंदुआ के शिकार की वारदातें भी शामिल हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *