राजनांदगांव में स्वतंत्रता दिवस पर भीषण सड़क हादसा: कार-ट्रक टक्कर में 6 युवकों की मौत, चालक गंभीर

By
Advertisement
Advertisement

राजनांदगांव :- स्वतंत्रता दिवस के दिन छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बागनदी थाना क्षेत्र के चिरचारी नेशनल हाईवे पर कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत में कार सवार 6 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुई कार मध्यप्रदेश की बताई जा रही है, जिसमें 7 लोग सवार थे। सभी इंदौर से राजनांदगांव होते हुए रायपुर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार अचानक ब्रेक लगाने से अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे ट्रक से सीधे टकरा गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में बैठे 6 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल चालक को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को वाहन से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल मृतकों की पहचान की जा रही है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *