छत्तीसगढ़

देशभक्ति के रंग में रंगा बलरामपुर

Advertisement

तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय के नारों से गुंजा पूरा शहर

सांसद श्री चिंतामणि महाराज के नेतृत्व में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

तिरंगा राखी बनी देशप्रेम का प्रतीक

बलरामपुर, 14 अगस्त 2025/ आजादी के अमृत महोत्सव एवं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिले में विभिन्न स्तर पर देशभक्ति और सामाजिक सद्भाव से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिला मुख्यालय में सरगुजा सासंद श्री चिंतामणि महाराज के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा, पुलिस अधीक्षक श्री बैंकर वैभव रमनलाल, जिला पंचायत श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर, रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष श्री लोधी राम एक्का, उपाध्यक्ष श्री दिलीप सोनी, जनपद अध्यक्ष सुश्री सुमित्रा चेरवा, उपाध्यक्ष श्रीमती बबली देवी, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे

साथ ही सहित विद्यालयों के छात्र-छात्राएं एवं  आम नागरिक उत्साहपूर्वक शामिल हुए। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ  कलेक्टर निवास परिसर पुराना बस स्टैंड से हुआ, यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों  भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय हिंद जैसी गूंज से पूरा मार्ग देशभक्ति के रंग में रंग गया। रैली में शामिल लोगों ने हाथों में तिरंगा लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया। मुख्य मार्गों से गुजरते हुए यह यात्रा शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से होते हुए सेजेस हिंदी माध्यम स्कूल मैदान रैली का समापन हुआ। जिसमें सभी उपस्थित जन राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत होकर शामिल हुए। तिरंगा यात्रा ने स्वतंत्रता दिवस के पूर्व नागरिकों, युवाओं, महिलाओं सभी जनों में देश प्रेम के लिए नई ऊर्जा भी भर दी।

हाई स्कूल खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने भारत माता के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत राखी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका दीदियों ने अनूठी पहल करते हुए जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों को कागज़, ऊन, प्राकृतिक फूल, पत्तों से तैयार की गई तिरंगा राखी बांधकर राष्ट्रप्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। दीदियों ने स्वयं अपने हाथों से रंग-बिरंगे कागज़ और प्राकृतिक रंगों का प्रयोग कर तिरंगा राखी तैयार की। इसमें तीनों रंग केसरिया, सफेद और हरा बड़े ही आकर्षक ढंग से सजाए गए साथ ही बीच में अशोक चक्र की नीली आभा ने इसे और भी खास बना दिया।

सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने स्थानीय बोली में संबोधन करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत तिरंगा यात्रा निकाली गई। उन्होंने कहा कि हमे गर्व होना चाहिए कि भारत माता एवं राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के सम्मान में यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान सांसद श्री महाराज ने हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत सभी से अपनी सहभागिता दिखाने की बात कहते हुए स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं भी दी।

इस अवसर पर सांसद ने नशा मुक्ति की शपथ दिलाते हुए हर नागरिक को नशे के खिलाफ जागरूक और सतर्क रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नशामुक्ति के लिए  संकल्प लें और आस-पास के लोगों को भी इसके दुष्प्रभाव के बारे में बताएं और नशे से दूर रहने प्रेरित करें। कार्यक्रम के अंत में सांसद श्री महाराज ने तिरंगा सेल्फी जोन में अपनी फोटो भी खिचाई। साथ ही जनप्रतिनिधियों और आम नागरिक, युवा सेल्फी जोन में फोटो भी ली।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button