रायगढ़ जिला भाजपा की कार्यकारिणी हुई घोषित सांसद राधेश्याम राठिया ,जिला अध्यक्ष अरुण धर दीवान ने दी बधाई

By
Advertisement
Advertisement

धर्मजयगढ़ — भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  किरणसिंह देव ,प्रदेश महामंत्री पवन साय व रायगढ़ के जिला अध्यक्ष अरुणधर दीवान के अनुमोदन उपरांत आज जिला कार्यकारणी की घोषणा की गई है।जिला कार्यकारणी मै कई नए पदाधिकारी को मौका दिया गया है तो दूसरी और पुराने कार्यकर्ता भी शामिल हैं।

आपको बता दे कि इस कार्यकारिणी में धर्मजयगढ़ के पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष व जिला भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष ,प्रदेश कार्य समिति के सदस्य सहित भाजपा के संगठन को मजबूत करने की दिशा में सदैव तटस्थ रहने वाले गोकुल नारायण यादव को जिला का उपाध्यक्ष बनाया गया है।आज तिरंगा यात्रा सहित आगामी मुख्यमंत्री के प्रथम आगमन की तैयारिया चल रही थी जिसमें सांसद और जिला अध्यक्ष भी मौजूद थे लिस्ट जैसे ही जारी हुई

सांसद राधेश्याम राठिया और जिला अध्यक्ष अरुण धर दीवान ने गोकुल नारायण यादव और वहां मौजूद नरेश पंडा को ढेरो बधाई दी।वही नई जवाबदारी मिलने पर गोकुल नारायण यादव ने बताया कि पार्टी ने जो उन्हें दायित्व सौंपा है वो उनका पूरी निष्ठा और लगन के साथ सब के साथ मिल के काम करेंगे और पार्टी को मजबूत बनाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *