भाजपा जिला मंत्री बनीं कमला राठिया, धरमजयगढ़ में जश्न का माहौल

By
Advertisement
Advertisement

धरमजयगढ़। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष किरण देव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय एवं रायगढ़ जिलाध्यक्ष अरुण धर दीवान की स्वीकृति उपरांत भाजपा जिला पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इसी क्रम में धरमजयगढ़ की ग्राम पंचायत बाकारूमा की वर्तमान सरपंच कमला राठिया को भाजपा जिला मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस नियुक्ति के साथ ही पूरे धरमजयगढ़ क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल बन गया। पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उन्हें फोन पर और उनके घर पहुँचकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि कमला राठिया के नेतृत्व में संगठन नई ऊँचाइयों को छुएगा।

और वहीं अपनी नियुक्ति पर कमला राठिया ने समर्थकों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को सशक्त बनाने और जनसेवा की लौ को हर गाँव, हर गली तक प्रज्वलित रखने के लिए पूरे समर्पण और निष्ठा के साथ कार्य करेंगी।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *