वर्दी में नशे की हालत में पकड़े गए आरक्षक अलबर्ट एक्का निलंबित, एसएसपी बोले – “अनुशासन सर्वोपरि”

Advertisement

पत्थलगांव में ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में पाए गए आरक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कड़ी कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से किया निलंबित, प्राथमिक जांच शुरू

जशपुरनगर, 07 अगस्त 2025।
रक्षित केंद्र जशपुर से आरक्षक क्रमांक 446 अलबर्ट एक्का को दिनांक 05 अगस्त को पत्थलगांव न्यायालय में वारंट पेशी ड्यूटी पर भेजा गया था। लेकिन ड्यूटी के दौरान वह शराब के नशे में वर्दी पहने हुए एक दुकान की टेबल पर लेटा हुआ पाया गया। इस अशोभनीय स्थिति का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया, जिससे पुलिस विभाग की छवि को गहरा आघात पहुंचा।

इस अनुशासनहीन कृत्य को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शशि मोहन सिंह ने तत्काल प्रभाव से अलबर्ट एक्का को निलंबित कर दिया है और उसे रक्षित केंद्र जशपुर में सम्बद्ध किया गया है। निलंबन अवधि में उसे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।

इस पूरे मामले की प्राथमिक जांच हेतु उप पुलिस अधीक्षक (अजाक/मुख्यालय) मंजूलता बाज को नियुक्त किया गया है, जो तथ्यों की जांच कर उचित रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगी।

🔹 एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा —

“पुलिस वर्दी की गरिमा और अनुशासन के साथ कोई समझौता नहीं होगा। विभाग की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। अनुशासन सर्वोपरि है।”


 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *