छत्तीसगढ़

अमेरिका – भारत मुक्त व्यापार संधि का विरोध, 13 अगस्त 2025 को विरोध प्रदर्शन

Advertisement

प्रकाश नार्थ ——-

मलपुरा (आगरा) । अखिल भारतीय किसान सभा, आगरा जिला कमेटी की जिलाध्यक्ष श्री भीकम सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में जे.एस.एस. पब्लिक स्कूल मलपुरा में आयोजित बैठक में बिजली के निजीकरण, मूल्य वृद्धि, स्मार्ट मीटर निरस्त करने, मर्जर के नाम सरकारी स्कूलों को बंद करने के आदेश निरस्त करने तथा अमेरिका के दबाव में कृषि, डेयरी और खाद्य बाजार क्षेत्रों को खोलने के लिए प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर नहीं करने की मांग की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए किसान सभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश किसान सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री छीतर सिंह एडवोकेट ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा 13 अगस्त को देशभर में “बहुराष्ट्रीय कंपनियों भारत छोड़ो” दिवस के रूप में मनायेगा,

किसान मोर्चा को गंभीर आशंका है कि मोदी सरकार अमेरिकी साम्राज्यवाद के दबाव में द्विपक्षीय मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर कर भारतीय अर्थव्यवस्था विशेष रूप से कृषि, दुग्ध और खाद्य बाजार क्षेत्रों को खोलने की ओर बढ़ रही है,जो पूरे देश और जनता के हितों को नुक़सान पहुंचायेगा।

श्री छीतर सिंह ने कहा मोदी सरकार किसानों के दस साल पुराने ट्रैक्टरों पर प्रतिबंध लगा रही है यह किसानों को बर्बाद करने वाला क़दम है, किसान सभा मांग करती है कि 15 साल से अधिक पुराने ट्रैक्टरों एवं अन्य वाहनों को प्रतिबंधों से मुक्त किया जाए। उन्होंने कहा कि इन्हीं सवालों को लेकर 13 अगस्त 2025 को किसान सभा जिलों में प्रदर्शन और ट्रैक्टर मार्च आयोजित करेगी।

बैठक में उत्तर प्रदेश किसान सभा के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश प्रधान, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव का.पूरन सिंह जिलाध्यक्ष भीकम सिंह कुशवाहा, जिला मंत्री पूरन सिंह यादव,तारा चंद ,कोमल सिंह, मोतीराम कुशवाहा, रनवीर सिंह, बृजकिशोर राजपूत,भगवत सिंह, आशा राम, निरंजन सिंह बघेल, दामोदर कुशवाहा, केशव सिंह वर्मा, बिजेंद्र सिंह लोधी, योगेन्द्र पाल बघेल, पुरुषोत्तम सविता, बलवीर सिंह बघेल, बुद्ध सैन प्रजापति, राम भरोसी, साहब सिंह आदि ने अपने विचार व्यक्त किए

समाचार पुष्टि कर्ता —
भीकम सिंह कुशवाहा, जिलाध्यक्ष, मोबाइल नं.9634376602
पूरन सिंह यादव, जिला मंत्री
मोबाइल नं.7895037715

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button