छत्तीसगढ़

राउरकेला : डकैती की बड़ी साजिश नाकाम, पांच शातिर आरोपी हथियारों समेत गिरफ्तार

Advertisement

राउरकेला, 31 जुलाई 2025 प्लांटसाइट थाना पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक साजिश को समय रहते विफल करते हुए पांच शातिर आरोपियों को धर-दबोचा। ये आरोपी बड़ा पार्क, रेलवे कॉलोनी के सुनसान इलाके में डकैती की योजना बना रहे थे और उनके पास से खतरनाक हथियार भी बरामद किए गए।

प्रकरण संख्या-574/2025, धारा 310(4)/310(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस उपनिरीक्षक एस. प्रधान अपने दल के साथ क्षेत्र में रात्रि गश्त पर थे, जब उन्हें विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली कि कुछ संदिग्ध तत्व डकैती की तैयारी में जुटे हैं। तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया:

गिरफ्तार आरोपी:

  1. एसके सलमान (24 वर्ष) – निवासी गोपबंधुपाली, थाना प्लांटसाइट।
  2. पवन साहू (19 वर्ष) – निवासी इंदिरा नगर, रेलवे कॉलोनी।
  3. आयुष बड़ा (19 वर्ष) – निवासी बिजया बाड़ा, लाल बिल्डिंग, थाना उदितनगर।
  4. रोहित प्रसाद उर्फ कालू (20 वर्ष) – निवासी लाल बिल्डिंग, थाना प्लांटसाइट।
  5. मोहम्मद कैफ (19 वर्ष) – निवासी मालगोदाम के पास, काली मंदिर लेन, थाना उदितनगर।

बरामद सामान:

  • 03 नग लोहे की छड़
  • 01 नग भुजाली (कटी)
  • 01 चाकू

पुलिस की सतर्कता से डकैती जैसे जघन्य अपराध को अंजाम देने से पहले ही रोका जा सका। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

आरोपियों का आपराधिक इतिहास:

एसके सलमान पर 2015 से लेकर 2025 तक कुल 12 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं जिनमें डकैती, लूट, चोरी और हत्या के प्रयास शामिल हैं।

पवन साहू पर चोरी एवं डकैती से जुड़े 4 मामले दर्ज हैं।

आयुष बड़ा पर विभिन्न थानों में चोरी, लूट, विस्फोटक और शस्त्र अधिनियम के तहत कुल 9 मामले दर्ज हैं।

रोहित प्रसाद उर्फ कालू पर प्लांटसाइट, सेक्टर-19, सेक्टर-03, सेक्टर-15 और उदितनगर थानों में कुल 6 संगीन मामले दर्ज हैं।

मोहम्मद कैफ पर 4 थानों में संगठित अपराध, लूट, शस्त्र अधिनियम और मारपीट के गंभीर मामले दर्ज हैं।

पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अपराध नियंत्रण की दिशा में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। राउरकेला पुलिस के अनुसार, ऐसे अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button