छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ दौरे पर, कई कार्यक्रमों में लेंगे भाग

Advertisement

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ के एकदिवसीय दौरे पर रहेंगे, जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर महत्वपूर्ण कार्यों का शुभारंभ व निरीक्षण करेंगे।

मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे रायपुर से रायगढ़ के लिए रवाना होंगे।
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर वे अघोर गुरूपीठ ट्रस्ट, बनोरा में गुरु दर्शन कर पूजन-अर्चन करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री रायगढ़ कलेक्ट्रेट परिसर में रेडी टू ईट कार्यक्रम के अंतर्गत अनुबंध पत्रों का वितरण करेंगे। कार्यक्रम में वे हितग्राहियों से संवाद भी कर सकते हैं।

कलेक्ट्रेट परिसर से वे कोसमनारा स्थित गुरु स्थान पहुंचकर पुनः गुरु दर्शन करेंगे।

दोपहर 2:45 बजे मुख्यमंत्री रायगढ़ से रवाना होंगे और शाम 3:45 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास वापस लौटेंगे।

गुरु पूर्णिमा के दिन मुख्यमंत्री का यह दौरा सामाजिक और प्रशासनिक दोनों ही दृष्टियों से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button