छत्तीसगढ़ में आए दिन नशे का कहर देखने को मिलता है,उसके बाद शासन प्रशासन बना मूक दर्शक

By
Advertisement
Advertisement

कोरबा में एक बार फिर नशे में धुत्त युवक ने ली दो जाने,5 घायल,

कोरबा जिले में दर्दनाक भीषण हादसा: तेज रफ्तार कार ने रौंदी पांच लोगों को,दो की मौत,तीन घायल,

150किमी तक बाइक को कार ने घसीटा,

कोरबा,जिले में नशे में धुत युवक ने बीती रात वीआईपी रोड पर कार से 5 लोगों को टक्कर मार दी। घटना में 2 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक कोहड़िया निवासी राहुल यादव 19वर्ष नशे में अपनी कार को आईटीआई चौक  से बुधवारी बाजार की ओर 80 की स्पीड में दौड़ाते हुए जा रहा था।

इस दौरान इंदिरा चौक से लेकर बुधवारी के दशहरा मैदान मोड़ तक एक किमी के बीच उसने अलग-अलग स्थान पर तीन दोपहिया वाहन और को एक साइकिल को ठोकर मार 5 से लोगों को चपेट में ले लिया। अंतिम में सरस्वती स्कूल के पास बाइक को टक्कर मारी,जिससे बाइक कार के सामने वाले हिस्से में फंस गई।

इसके बाद कार ने बाइक को करीब 150 मीटर तक घसीटा।आक्रोशित भीड़ ने कार चालक राहुल यादव की जमकर पिटाई की,जिसे पुलिस ने बड़ी मशक्कत से भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *